अंतरजाल पर आज कई वेब साईट अच्छा खासा व्यापार कर कमाई कर रही है चाहे वे ऑनलाइन अपना माल बेचकर कमा रहें हो या विज्ञापन द्वारा | हमारा ब्लॉग भी तो एक वेब साईट ही है और जब हम अपने ब्लॉग पर इतना समय खर्च कर रहे है तो इससे कमाने की लालसा क्यों न पाले | लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर ब्लॉग से कमाया कैसे जाय क्योंकि ब्लोग्स पर कमाई का एक मात्र जरिया गूगल बाबा के विज्ञापन तो अभी दिखाई नहीं दे रहे तो फिर ब्लॉग से कमाई कैसे की जाय | बेशक गूगल के विज्ञापन आज हिंदी ब्लोग्स पर दिखाई नहीं देते हो पर हम अपने ब्लॉग पर अपने प्रोडक्ट बेचकर तो कमा ही सकते है | ब्लॉग पर ऐसे बहुत से प्रोडक्ट बेचे जा सकते है जिन्हें हम पेपल.कॉम द्वारा ग्राहक से भुगतान प्राप्त कर कोरियर द्वारा भेजकर बेच सकते है | ज्ञान दर्पण पर इस सम्बन्ध में मैंने अपनी एक पिछली पोस्ट "अब ब्लोगिंग के साथ करे ऑनलाइन दुकानदारी " में भी इसकी चर्चा की थी पर उस चर्चा में ब्लॉग पर दुकान लगाना सिर्फ अपने होस्टिंग पर वर्डप्रेस स्क्रिप्ट पर चलने वाले ब्लोग्स पर ही संभव था | इस तरह ब्लॉग पर दुकान लगाना खर्चे वाला सौदा ही था अत : मै कई दिनों से अंतरजाल पर ऐसा जुगाड़ ढूंढने के चक्कर में था जिसकी बदौलत हम अपने ब्लोगर पर उपलब्ध फ्री ब्लोग्स पर ही ब्लोगिंग के साथ अपनी दुकान भी सजा सकें |
आज अंतरजाल पर विचरण करते हुए अचानक ऐसा जुगाड़ दिख गया जिसमे बिना कुछ खर्च किए आसानी से अपने ब्लॉग पर ब्लोगिंग के साथ साथ दुकानदारी भी की जा सकती है और वो भी सारा जुगाड़ फ्री में | तो आईये ब्लॉग पर माल बेचने वाले इस आसान से जुगाड़ के तरीके पर भी चर्चा करही लेते है
१- सबसे पहले इस वेबसाइट पर जाकर अपना मुफ्त वाला खाता बनाएं | यह वेबसाइट आपको १०० एम् बी की मुफ्त जगह उपलब्ध करवाएगी और साथ ही अपने सब डोमेन पर आपको एक सोपिंग कार्ट वेब साईट बनाने की फ्री सुविधा भी देगी |
२- आप
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें